अयोध्या आस-पास

अयोध्या-गोण्डा जनपद को जोड़ने वाली सड़क बनी अवैध कमाई का जरिया।

अयोध्या-गोण्डा जनपद को जोड़ने वाली सड़क बनी अवैध कमाई का जरिया।

सोहावल_अयोध्या।

बीते पिछले वर्ष सरयू नदी में आयी बाढ़ के दौरान ढेमवा घाट पुल से गोण्डा जाने वाली सड़क पानी के तेज बहाव के साथ कट गयी थी। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लगभग 70 मीटर की सड़क विभाग द्वारा निर्माण करने के बदले महज मिट्टी बालू से पटाई करके वाहन आवागमन की खानापूर्ति कर दी गयी। जिसका खामियाजा बालू में फंसे वाहन चालक और मालिक को गोण्डा पुलिस चौकी के पास अपने वाहन को बालू से बाहर निकलवाने के लिये तीन हजार से चार हजार रूपये देकर ट्रैक्टर से बाहर निकलवाने के लिये विवश होना पड़ रहा है।   इस तरह की वसूली पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। अवैध वसूली का शिकार हुये बाजपुर बाराबंकी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोण्डा जाने के लिए वाया अयोध्या से 50 किलोमीटर व वाया ढेमवाघाट से 25 किमी की दूरी कम होने के कारण अधिकतर चार पहिया वाहन ज्यादातर यहीं गुजरते है। लगभग 70 मीटर की टूटी सड़क के लिए तीन से चार हजार रूपये की वसूली ट्रैक्टर चालक करते हैं ।  इस सम्बन्ध में तरबगंज विधायक प्रेम नरायण पांडेय ने से फोन पर बात करने पर बताया कि इस मामले की मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी गयी है। शीघ्र ही सड़क निर्माण कराकर समस्या से निजात दिला दी जायेगी।लेकिन कब तक समस्या से निजात एवं पुलिस प्रशासन के सामने ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू में फंसे वाहनों से हो रही वसूली पर कार्यवाही करने के बारे में कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

21 hours ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

24 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

1 day ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

1 day ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216