श्रीराम नगरी अयोध्या स्टेशन के विकास के बाद अब अयोध्या कैंट स्टेशन (फैजाबाद) को 600 करोड़ रुपए से संवारा जाएगा। एक साल पहले इसके विकास के गए डीपीआर को रेल मंत्रालय से बहुत जल्द मंजूरी मिलने जा रही है। इसके बाद इसे पूरी तरह से भव्य बनाया जाएगा और इसे राम मंदिर के मॉडल के तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। यह पहले की अपेक्षा करीब दो गुना बड़ा होगा। जल्द ही डीआरएम लखनऊ और मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक आदि की टीम आने वाली है।
अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने बताया, अयोध्या कैंट के विकास प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की बात कभी भी सामने आ सकती है। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास रेल विभाग की बहुत जमीन है। नए विकास के लिए रेलवे को जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस रेलवे स्टेशन को बेहद भव्य और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बड़ा बनाया जाना है।
सांसद ने बताया कि , स्टेशन के मुख्य भवन की जगह बदलेगी और उसे ऐसी जगह बनाया जाएगा जहां मुख्य भवन के आसपास बड़ी जगह है। अयोध्या रेलवे स्टेशन और अयोध्या कैंट के रेल लाइन दोहरीकरण का काम आगामी दिसंबर तक पूरा करने की कोशिश है। हम सब की कोशिश है कि अयोध्या और अयोध्या कैंट के लिए ट्रेन की संख्या बढांई जाए। इसको लेकर काम चल रहा है। नए भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या बहुत कुछ बदली नजर आएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More