
अयोध्या के सूरजकुंड दर्शन नगर में श्रद्धालुओं की जेब पर डाका।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सूरजकुंड दर्शन नगर स्थित पार्क में श्रद्धालुओं से अधिक शुल्क वसूले जाने को लेकर तीखा आक्रोश फैल गया है। जहां पार्क में घूमने के लिए 20 रूपए का टिकट निर्धारित किया गया है, वहीं अब लेजर शो के नाम पर 40रूपए की वसूली की जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों का कहना है कि यह जबरन वसूली है और यह कवच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तथा विकास प्राधिकरण की मिलीभगत से हो रहा है।
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पहले सस्ते दरों पर दर्शन और पार्क भ्रमण का आनंद मिलता था,लेकिन अब इस प्रकार की मनमानी वसूली श्रद्धा और पर्यटन दोनों पर चोट है। लोगों ने प्रशासन से इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों व कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More