images 13 - अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

अयोध्या आस-पास

अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

images 12 - अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में ईद उल अजहा का (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। रामनगरी के मस्जिदों में सकुशल बकरीद की नमाज पढ़ी गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। जिले में बकरीद पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मस्जिदों और ईदगाहों में ही लोगों ने नमाज पढ़ी। जिले में कहीं भी सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला सामने नहीं आया। शहर में ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। यहां पर बैरियर भी लगाए गए थे, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न उत्पन्न होने पाए। जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में अलग अलग समय पर नमाज पढ़ी गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बलिदान के पर्व की बधाई दी।

images 13 - अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

ईदगाह व मस्जिदों के पास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस ने यह भी सुनिश्चित कराया कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। प्रतिबंधित पशुओं की बलि न होने पाए इसके लिए अतिरिक्त निगरानी की गई। रुदौली क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  रुदौली ईदगाह में ईदगाह व जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी “नैय्यर मियां” की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई। 

images 14 - अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाने वाली रुदौली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। पर्व के इस अवसर पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए क्षेत्राधिकारी व कोतवाल फोर्स के साथ नगर में भ्रमण पर रहे। नमाज से पहले सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी नैय्यर मियां ने अपने संबोधन में बक़रीद त्योहार में कुर्बानी का महत्व बताते हुए देश में अमन व भाईचारे की दुआ करतें हुए कहा कि बक़रीद का त्योहार सभी लोग परंपरागत ढंग से मनाएं। 

images 11 - अयोध्या के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज।

यहां हिंदू-मुस्लिम वर्षो से आपस मे मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को पूरी आस्था के साथ मिलकर समाज को हिंदू-मुस्लिम एकता का उदाहरण देते चले आ रहे हैं। एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा कि पूरे जनपद में शांति पूर्वक बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि जिले में कुर्बानी का पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *