IMG 20190216 WA0010 - अयोध्या के नये डीएम होंगे अनुज झा 👉 2009 बैच के हैं आईएएस अधिकारी

अयोध्या के नये डीएम होंगे अनुज झा 👉 2009 बैच के हैं आईएएस अधिकारी

Uncategorized

अयोध्या
======धार्मिक आस्था के प्रतीक जनपद अयोध्या में नये जिलाधिकारी के पद पर अनुज कुमार झा की नियुक्ति की गयी है।
माना जा रहा है कि सोमवार तक वह अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संभल, मुख्य विकास अधिकारी झांसी, जिलाधिकारी महोबा, कन्नौज एवं रायबरेली के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं।
इसके साथ ही अनुज झा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पद से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी के रूप में बुलंदशहर नियुक्त हुए थे।
जिलाधिकारी के रूप में अनुज झा का यह अयोध्या जनपद में पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में वह आरआरडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *