images 2 - अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत:

अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत:

अयोध्या उत्तर प्रदेश
अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत
images 2 - अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत:
कैंट थाना क्षेत्र के नियांवा चौराहे पर रविवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही मूल रूप से गाजीपुर का निवासी था। पुलिस के अनुसार सिपाही मुन्ना सिंह रविवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे।
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट एसओ रतन शर्मा ने बताया कि सिपाही थाना राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन वर्तमान में निलम्बित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक सिपाही गाजीपुर के रहने वाले हैं, परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चौराहे पर पुलिस की तैनाती के बाद भी अभी वाहन का पता नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *