
सुरेंद्र सिंह ब्यूरो रिपोर्टलोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार के बाद अमेठी को बेहद चर्चा में लाने वाले सुरेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त वसीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी है। जामो सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।
▪अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी तथा लोकसभा चुनाव में काफी सक्रिय सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मुख्य आरोपित वसीम को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया।
▪मुठभेड़ में जामो कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस पूछताछ में घटना की वजह चुनावी रंजिश के साथ स्मृति की जीत पर निकाला गया विजय जुलूस बना।
▪केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी के करीबी बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की 25 मई रात उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
पूर्व प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपित वसीम गुरुवार रात जामो से जगदीशपुर की ओर बाइक से जा रहा था।
इसी बीच सलाहापुर तिराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में वसीम के पैर व जामो इंस्पेक्टर के बाये हाथ में गोली लगी। वसीम के पास से पुलिस ने बाइक के साथ तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
▪अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं घटना की तहकीकात करने वाले जामो कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बरौलिया में निकले भाजपा के विजय जुलूस ने चुनावी रंजिश की आग में घी का काम किया। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्या कांड के मुख्य आरोपी वसीम को कल देर रात देर रात जामो में हुई मुठभेड के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुठभेड में वसीम के पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है।
वसीम की गिरफ्तारी के साथ नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड के दौरान जामो इंस्पेक्टर राजीव सिंह के बायें हाथ में गोली लगी है। चिकित्सक के मुताबिक गोली छू कर निकल गई है। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
▪एएसपी दया राम ने मुठभेड के बाद वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में अब नामजद पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है। वसीम को मुठभेड के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
▪घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।
▪अमेठी में शनिवार (25 मई) देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई थी। रविवार (26 मई) की शाम दिवंगत पूर्व प्रधान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके तहत पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इनमें से अब तक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
केंद्र मंत्री स्मृति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें एक साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एक-एक कर पुलिस ने सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।रामचंद्र बीडीसी, धर्मराज ,नसीम,गोलू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
गुरुवार की रात जामो थाना क्षेत्र में ही पुलिस और वसीम की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ओर से गोलियां चली और वसीम को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे सीएससी जामो में भर्ती कराया गया है।
▪पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वसीम को पैर में गोली लगी है अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More