1675702650032 - अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी।

अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी।

अयोध्या आस-पास

अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी।

1675702650032 - अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी।
अयोध्या।

जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में रविवार की देर रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया गया कि किसान बीती रात जानवरों से अपनी फसल की रखवाली कर रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने आनन-फानन में ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की वजह की छानबीन में जुट गई है। चितौरा गांव निवासी रजा बहादुर सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र अभय राज सिंह गांव के पूरब सिवान में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। जहां पर रविवार की रात करीब दस बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली किसान के हाथ और पीठ में लगने की बात बताई जा रही है। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मरीज की हालत स्थिर बताई गई है। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज यादव ने बताया कि घायल के पीठ और हाथ में छर्रे लगे हैं। जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *