अयोध्या जिले के तहसील क्षेत्र के पटरंगा मंडी स्थित अनुराग ऑटो सेल्स के प्रबंधक भोलानाथ गुप्त सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व धोखाधड़ी का केस पटरंगा थाने में दर्ज हुआ है।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी निवासी राम गोविंद का आरोप है कि उसने पटरंगा मंडी स्थित अनुराग ऑटो सेल्स के यहां से 12 जून 2019 को 20 हजार रुपये देकर एक बजाज प्लेटिना बाइक खरीदा थी। एजेंसी के मालिक भोलानाथ गुप्त ने शेष बचे धनराशि 48 हजार 6 सौ 2 रुपये का फाइनेंस कर दिया था, पीड़ित का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी व प्रबंधक मिलकर पीड़ित को धमकाकर 72,000 रुपये की वसूली की। 10 दिसंबर 2022 को एजेंसी के प्रबंधक द्वारा राम गोविंद को एजेंसी बुलाकर 25,000 रुपए और बाकी होने की बात कही। जहां सुनवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी। लेकिन मुझे न्याय नही मिला। मजबूरन उसने 19 जनवरी 2023 अदालत का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय के आदेश पर पटरंगा पुलिस एजेंसी मालिक भोलानाथ गुप्त आशीष यादव अनिरुद्ध व सुधाकर पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More