अनियंत्रित वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज कस्बे के बरदही बाजार के पास अनियंत्रित वाहन ने स्कूल जा रही छात्रा को जबरदस्त टक्कर मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।प्रभारी/एसआई उपेन्द्रप्रताप सिंह के मुताबिक शुक्रवार की सुबह आठ बजे रसूलपुर बरगोधिया गांव निवासिनी सायमाबामो 15वर्ष (पुत्री) मुनीरशाह साइकिल से काजीपुर गाडर स्थित एआर एकेडमिक स्कूल में पढ़ने के लिए घर निकली थी। वह जैसे ही बरदही बाजार में पहुंची कि तभी एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। जिससे उछल कर वह दूर जा गिरी और काफी चोटिल हो गयी। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देते हुए दौड़े परन्तु वाहन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मया सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सको ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि परिजनों की तहरीर पर वाहन संख्या (UP42AK7400) के खिलाफ केस दर्जकर वाहन की तलाश कराई जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More