अयोध्या उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित थार ने  ढाया कहर, वाहनों को ठोंकता गया कई घायल।

अनियंत्रित थार ने  ढाया कहर, वाहनों को ठोंकता गया कई घायल।

images 2 12 - अनियंत्रित थार ने  ढाया कहर, वाहनों को ठोंकता गया कई घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के शहर में देर शाम करीब 8 बजे के आसपास एक अनियंत्रित थार ने सुभाषनगर से चौक मार्ग पर कहर ढा दिया। 50 मीटर से अधिक सड़क पर थार कई वाहनों को टक्कर मारती रही। अंत में थार में सवार दो लोग उसे छोड़कर भाग गये। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी और लोग काफी गुस्से में नजर आये । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ कर दी है।

शहर में गुरुवार को बाजार बंद रहती है। इसलिए रोड़ पर भीड़ कम थी। जिसमें फतेहगंज की तरफ से आ रही एक  थार सुभाषनगर पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के बाद थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें दो खड़ी मोटरसाइकिलें क्षत्रिग्रस्त हो गयी। वहीं कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गम्भीर नजर आ रही थी। वहीं रास्ते में भी कुछ लोगो को थार द्वारा चोटिल किये जाने की जानकारी स्थानीय लोगो ने दी।

स्थानीय लोगो के मुताबिक थार की स्पीड काफी ज्यादा थी। टक्कर के बाद एक मोटरसाईकिल उसके नीचे फंस गयी थी। जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गयी। कार चालक ने उसे भगाने का प्रयास किया परन्तु वह कुछ दूर जाने के बाद घूम गयी। जिसमें सवार दोनो चालक मौके से भाग गये। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago