अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौरे बाजार में प्रयागराज हाईवे पर सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रहा एक ट्रक पुरी तरह अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे प्रभु नगर चौरे बाजार में स्थित एक मकान व चूड़ी की दुकान में घुस गया। हादसे में एक 40 वर्षीय गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। हादसे में घायल महिला को सीएचसी बीकापुर लाया गया जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिल्कीपुर निवासी श्यामू सिंह, प्रभु नगर चौरे बाजार में राम देव पांडे के मकान में किराये पर दुकान लेकर चूड़ी की दुकान करते हैं। यहीं निवास भी करते हैं। मंगलवार की रात श्यामू सिंह की गर्भवती पत्नी निशा सिंह घर में लेटी थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया। निशा घायल हो गई। उसे सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चौरे बाजार चौकी पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में काफी नुकसान हुआ है। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक… Read More
किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More