images 42 - अनियंत्रित कार रेस्टोरेंट में घुसी, तीन घायल।

अनियंत्रित कार रेस्टोरेंट में घुसी, तीन घायल।

पूराकलंदर- अयोध्या

अनियंत्रित कार रेस्टोरेंट में घुसी, तीन घायल।

images 42 - अनियंत्रित कार रेस्टोरेंट में घुसी, तीन घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई दुकानों को तोड़ते हुए एकं रेस्टोरेंट में घुस गई। जिससे एक महिला सहित तीन घायल हो गए। मसौधा बाजार में प्रयागराज हाईवे पर अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग के किनारे की दुकानों को तोड़ते हुए एक एक रेस्टोरेंट में घुस गई। इससे भगदड़ मच गई।

घटना में थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी विद्यावती (52) वर्ष, नजीरपुर निवासी लल्लन बेग (55) वर्ष और राजित राम घायल हो गए। घटना में मसौधा बाजार के सोमनाथ, रामकुमार यादव, ध्रुव गुप्ता की दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोटिलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *