रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में एक अधेड़ व्यक्ति का दिखने से हड़कम्प मच गया।थाना पटरंगा व् मवई की पुलिस के संयुक्त प्रयास से शारदा सहायक नहर से शव को निकलवाकर शव पीएम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के निकट शारदा सहायक नहर में शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव दिखाई पड़ा। नहर में शव देख कर लोगों ने इसकी सूचना पटरंगा पुलिस को दी। तत्काल मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे पटरंगा हाईवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र सिंह।
सूचना पर थानाध्यक्ष् पटरंगा संतोष सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शव पानी में तैरता हुआ मवई थाना क्षेत्र पहुँच गया। नहर का पानी तेज रफ्तार में प्रवाहित होने से शव निकालने में पुलिस को कठिनाई हो रही थी।शव तेज रफ्तार से बहता हुआ जा रहा था। पुलिस शव के पीछे लगी हुई थी।
इसी बीच शव की सूचना मवई पुलिस को मिली तो प्रभारी निरीक्षक मवई विनोद कुमार यादव भी मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुँच गये। ग्राम रसूलपुर नेवादा के निकट शारदा नहर के पुल के पास दोनों थानों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से शव को नहर से निकाला गया।
थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष सिंह ने बताया अज्ञात शव लगभग दस दिन पुराना लग रहा था।शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है।