सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार देर रात कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
बताया गया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के माझा सोनौरा गांव निवासी 35 वर्षीय हरि शरन मौर्य कोचिंग शिक्षक हैं। रविवार रात हरि शरन मौर्या अपने गांव के ही निवासी 30 वर्षीय अभिषेक सिंह के साथ अयोध्या से बाइक पर घर वापस लौट रहे थे। और जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बाजार के समीप पहुंचे तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आई। सीएचसी बीकापुर में जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सक ने हरि शरन मौर्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More