ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:44 AM IST

अखिलेश का मोदी पर: बड़ा हमला, अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अखिलेश का मोदी पर बड़ा हमला, अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अखिलेश का मोदी पर बड़ा हमला, अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अखिलेश का मोदी पर बड़ा हमला, अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान।
images 8 - अखिलेश का मोदी पर बड़ा हमला, अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान।
मवई_अयोध्या।
अयोध्या समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा सावधान हो जाईए, इस बार यह सरकार आ गई,तो न देश बचेगा न ही संविधान। उन्होंने कहा कि मंहगाई से लेकर रोजगार और किसानों के मुद्दे पर सरकार ने केवल धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पीडीएफ गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा ही नहीं युवाओं को रोजगार और महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेगे। मवई चौराहे पर एक बाग में गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने जनता से सवाल जवाब भी खूब किए।
उन्होंने कहा कि अयोध्या से इस सरकार की विदाई का बड़ा संदेश जाना चाहिए। कहा पीडीए नहीं जनता चुनाव लड़ रहे हैं, सातवें चरण तक जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर होगा। कहा भाजपा ने सिर्फ अमीरों का कर्जा माफ किया है। हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का माफ करेंगे। हमारे युवाओं ने मेहनत की, तैयारी की।सालों तक लगे रहे कि उन्हें नौकरी मिलेगी। लेकिन, ये दुर्भाग्य है। इस सरकार में पेपर लीक हो गया। उनकी सारी मेहनत पानी में मिल गई। नौजवानों को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। किसानों की बोरी ने इन्होंने पांच किलो खाद चोरी की। फिर से सरकार आई, तो ये लोग 10 किलो चोरी करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज तक कितने किसानों की आय दोगुनी हुई। सिर्फ भाजपा वालों का विकास हुआ। भाजपा काले कानून लेकर आई थी।
उन्होंने लोगों से सवाल किया कि मोटरसाइकिल 5 साल पहले कितने में आती थी। डीजल कितना महंगा कर दिया। दवा महंगी कर दी जो पैरासिटामॉल 500 एमजी की आती थी। आज वो भी 650 वाली काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी वालों को तो जबरदस्ती वैक्सीन लगवा दी। जिन्होंने लगवाई है उनको दिल की बीमारी जल्दी हो रही है। भाजपा ने सबसे चंदा वसूल लिया। इसी वजह से महंगाई है। ये लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले परिवारवाद की बात करते हैं अब यह पीडीए ही मेरा परिवार है। सभा में उन्होंने मित्रसेन यादव का भी नाम लेकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया।
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT