अयोध्या उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राधिका प्रसाद यादव ने रोशन किया अयोध्या का नाम।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राधिका प्रसाद यादव ने रोशन किया अयोध्या का नाम।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोंछा के मजरे अहिरन का पुरवा निवासी सालिकराम यादव के दिव्यांग (पुत्र) राधिका प्रसाद यादव को भारतीय टीम के गेंदबाज श्रीलंका में आयोजित पीडी चौंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हरा कर शानदार जीत दर्ज कर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराने वाली भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी राधिका प्रसाद यादव का रविवार को प्रथम गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ फूल माला एवं अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। 

दिव्यांग क्रिकेट टीम में शामिल हो कर श्रीलंका में आयोजित पीडी चौपियनशिप ट्रॉफी 2025 में खेलने का अवसर मिला।मौका मिलते ही अपनी प्रतिमा का प्रदर्शन करते हुए, राधिका यादव ने फाइन मैच में चार विकेट लेकर इंग्लैंड को परास्त कर भारत को शानदार जीत दिलायी। इंग्लैंड को पराजित कर पूरे विश्व में भारत के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध जनपद अयोध्या एवं बीकापुर तहसील क्षेत्र स्थित अपनी ग्राम सभा कोंछा का भी नाम रोशन कर दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल छा गया।

रविवार को राधिका यादव के प्रथम गृह आगमन पर विभिन्न दलों के नेताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं क्रिकेट प्रेमियों युवाओं सहित क्षेत्रवासियों ने खजुराहट चौराहे से गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद खजुराहट चौराहे से घर के लिए निकले सैकड़ों गाडियों के काफिले का रास्ते में जगह लोगों ने रोक कर फूलमालाओं से स्वागत किया। अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मिठाईयां बांटी। राधिका यादव एक गरीब परिवार से निकला हुआ वह सितारा है जिसने अपने देश प्रदेश जिले गांव एवं माता पिता का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सभी को गौरवांवित कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्रा अजय पांडे सच्चिदानंद तिवारी, राजकुमार पांडेय रोहित पांडेय राम संवारे यादव इन्द्रजीत यादव सपा जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संजय यादव, सपा नेता फिरोज़ खान गब्बर ब्लाक अध्यक्ष सपा नेता गया प्रसाद यादव, हेमंत यादव प्रधान, शत्रुघ्न प्रसाद, गोविंद यादव पूर्व प्रधान खजुराहट, यादवेंद्र मोहन राघवेंद्र यादव रिंकू सत्यप्रकाश यादव रमेश यादव, मोनू जायसवाल, अनिल पाल, धमसादीन यादव अभय तिवारी, बंशीलाल पासवान डॉ. जुल्फिकार अहमद, स्वामीनाथ यादव, मुकेश यादव, विजय कुमार यादव अमर नाथ यादव तौकीर अहमद, केशरी नंदन, अंकुर अग्रहरि, विवेक मोदनवाल, उस्मान अली राहुल कनौजिया, बरसाती यादव राहुल पाल शिव शंकर पाल सहित हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक व शुभचिंतक भव्य स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

3 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

6 days ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

6 days ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

6 days ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago